वजन घटाने के लिए कौन सा खाना अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Mar 2023 : 12:11

Weight Loss Tips- वजन कम करने के लिए क्या खाएं-

अगर पेट कम करना है तो कम कार्बोहाइड्रेट से भरपूर आहार लें. सफेद चावल, बिस्किट और गेंहू के आटे की रोटी जैसे साधारण कार्बोहाइड्रेट में शुगर की मात्रा ज्यादा होती है जो कि नुकसानदायक हो सकती है. इसलिए जटिल कार्बोहाइड्रेट बाजरा रोटी, ओट्स या ब्राउन राइस का सेवन करना चाहिए.

प्रोटीन से भरपूर आहार का सेवन करें. मूंग दाल को प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक माना जाता है. 100 ग्राम मूंग दाल में 24 ग्राम प्रोटीन होता है. प्रोटीन पौधों और पशु स्रोत दोनों में पाया जाता है. पशु स्रोत, जैसे चिकन, मछली में हाई प्रोटीन होता है. दूसरी तरफ, प्रोटीन के प्रमुख स्रोतों में नट्स, बीज (सीड्स), आलू, साबुत अनाज और फलियां शामिल हैं.

मोटापा कम करने का एक और तरीका है विटामिन. नट्स, फल और पत्तेदार सब्जियां खाएं. विटामिन C जैसे नीबू, अमरूद, संतरा, पपीते का सेवन उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो वजन कम करना चाहते हैं क्योंकि यह फैट बर्न करता है.

सरसों का तेल, जैतून का तेल, तिल का तेल, मूंगफली का तेल आदि भोजन में इस्तेमाल करें, लेकिन ट्रांस फैट से बचें.

रात को सोने से पहले ग्रीन टी पीने से आप मोटापे को कम करने के लक्ष्य को जल्दी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही रात को खाना खाने के बाद चेरी जरूर खाएं. इसे खाने से वजन कम करने में मदद मिलेगी.

वजन घटाने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा. इसे सुबह नाश्ते से पहले और सोने से पहले खाया जा सकता है.

शहद का सेवन करें क्योंकि इसमें मौजूद आवश्यक हार्मोन भूख को कम करने में और वजन घटाने में सहायक माने जाते हैं.

शरीर में पानी की कमी से मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है, जिससे शरीर फैट बर्न नहीं कर पाता है. ज्यादा पानी पीने से भूख भी कंट्रोल में रहती है और वजन भी नहीं बढ़ता है.

काली मिर्च भोजन के थर्मोजेनिक प्रभाव को बढ़ाने में मदद करती है, जो आपके शरीर के कैलोरी को बर्न करती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info